| تعداد آیه | حزب | جزء | صفحهی شروع | محل سوره |
|---|---|---|---|---|
| 8 | 120 | 30 | 597 | مكه |
साक्षी है तीन और ज़ैतून ١ और तूर सीनीन, ٢ और यह शान्तिपूर्ण भूमि (मक्का) ٣ निस्संदेह हमने मनुष्य को सर्वोत्तम संरचना के साथ पैदा किया ٤ फिर हमने उसे निकृष्टतम दशा की ओर लौटा दिया, जबकि वह स्वयं गिरनेवाला बना ٥ सिवाय उन लोगों के जो ईमान लाए और जिन्होंने अच्छे कर्म किए, तो उनके लिए कभी न समाप्त होनेवाला बदला है ٦ अब इसके बाद क्या है, जो बदले के विषय में तुम्हें झुठलाए? ٧ क्या अल्लाह सब हाकिमों से बड़ा हाकिम नहीं हैं? ٨